फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   RES's JE will be suspended in waiting room beam

प्रतीक्षालय की बीम गिरने में आरईएस का जेई होगा निलंबित

Mon, 08 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
RES's JE will be suspended in waiting room beam
छह फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के निर्माणाधीन प्रतीक्षालय की बीम और शटरिंग गिरने के मामले में डीएम अविनाश कुमार ने सख्त कार्रवाई की है। जांच टीम की आख्या पर डीएम ने शाहाबाद के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पर्यवेक्षण अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और खंड विकास अधिकारी शाहाबाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

31 जनवरी को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन प्रतीक्षालय की बीम शटरिंग सहित गिर गई थी। क्षेत्र पंचायत को 15वें वित्त से मिले बजट से प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

बीम गिरने की जांच डीएम अविनाश कुमार ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम मायाशंकर यादव और लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र चौधरी से कराई थी। जांच रिपोर्ट में गलत डिजाइन और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि हुई थी। साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शाहाबाद के अवर अभियंता की लापरवाही भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह फरवरी के अंक में ‘अमर उजाला’ ने डीएम को भेजी गोपनीय रिपोर्ट का खुलासा किया था। अब पूरे मामले में डीएम अविनाश कुमार ने कार्रवाई की है। अवर अभियंता सूर्यमणि यादव को निलंबित करने के आदेश डीएम ने दिए हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षण अधिकारी शाहाबाद के एडीओ सहकारिता विजय प्रकाश के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने के आदेश भी डीएम ने दिए हैं।

शाहाबाद के खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के आदेश भी डीएम ने दिए हैं। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि किसी भी हाल में मानकविहीन निर्माण कार्य स्वीकार नहीं किए जा सकते। निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए अफसर तैनात हैं और अगर अफसर लापरवाही कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed