{"_id":"681f9aad07158244d7011c46","slug":"report-against-the-inspector-for-exploiting-her-by-luring-her-with-marriage-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131013-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दरोगा पर शादी का झांसा देकर शोषण करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दरोगा पर शादी का झांसा देकर शोषण करने की रिपोर्ट
Sat, 10 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
नोट-आरोपी का नाम सही किया गया है
- आरोपी की गाजियाबाद में है तैनाती, शहर की पॉश कॉलोनी निवासी युवती ने दर्ज कराया मामला
- सोशल मीडिया के जरिए दोनों की जान पहचान होने के बाद नजदीकियां बढ़ी थीं
-आरोप : दी थी धमकी, दोबारा आईं तो काटकर बोरे में भरवा देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात उपनिरीक्षक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। शहर की रहने वाली युवती ने उपनिरीक्षक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की जान पहचान होने के बाद नजदीकियां बढ़ी थीं।
शहर की एक पॉश कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। बाद में एक-दूसरे के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ।
24 अगस्त 2022 को सूर्य प्रकाश हरदोई आया और युवती को एक होटल में बुलाया। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर दरोगा ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद युवती भी कई बार गाजियाबाद गई और दरोगा भी हरदोई आया। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहीं। तीन मार्च को सूर्य प्रकाश ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
समझाने-बुझाने के लिए युवती दो मई को गाजियाबाद भी गई, लेकिन दरोगा ने खुद को विभागीय कार्य से ऋषिकेश में होना बताया। आरोप है कि सूर्य प्रकाश ने दोबारा न आने और आने पर युवती को काटकर बोरे में फिंकवा देने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आदेश पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। शादी का झांसा देकर शारीरिक शाेषण की रिपोर्ट दर्ज हुई है।