{"_id":"67bdf816c3974f5089045a3c","slug":"report-against-senior-assistant-and-retired-accountant-for-not-providing-records-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-127387-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अभिलेख न देने पर वरिष्ठ सहायक और सेवानिवृत्त लेखाकार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अभिलेख न देने पर वरिष्ठ सहायक और सेवानिवृत्त लेखाकार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बिलग्राम। ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराना वरिष्ठ सहायक और सेवानिवृत्त लेखाकार के लिए मुसीबत का सबब बन गया। खंड विकास अधिकारी ने दोनों के खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
बिलग्राम कोतवाली में दी गई तहरीर में खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय ने बताया कि वर्ष 2011-12 से 2017-18 तक के क्षेत्र पंचायत के कार्याें का ऑडिट हुआ था। ऑडिट में आईं आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो पाया था। अनिस्तारित मामलों की पत्रावलियाें के लिए वरिष्ठ सहायक देवेंद्र पाल और सेवानिवृत्त लेखाकार रुद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया गया।
दोनों ने पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराईं। साथ ही तबादला होने पर मिलने वाला कार्यभार हस्तांतरित करने का प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा पाए। दोनों को उक्त अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए चेतावनी भरा पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद पत्रावली नहीं मिली थी। बीते दिनों डीएम और सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई थी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के मौखिक निर्देश भी दिए थे। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम और विवेचक ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की है।