फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Remove the transformer out of the park

पार्क से बाहर निकालें ट्रांसफार्मर

Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Remove the transformer out of the park

हरदोई। विद्युत विभाग ने मानकों की अनदेखी कर पार्कों व उसके आस पास ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई तो शुरू कर दी लेकिन इनसे होने वाले हादसों पर नहीं सोचा। पार्कों में खेलने वाले बच्चे, बडे़ और बुजुर्गों को खतरे से गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कई बार ओवर लोडिंग के चलते इन ट्रांसफार्मरों में आग भी लगी, लेकिन महकमा इस ओर कभी गंभीर नहीं हुआ। हाईकोर्ट के फरमान के बाद लोगों को उम्मीद है कि शहर के पार्कों के पास लगे ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। शहर भर को बिजली आपूर्ति करने के लिए आठ विद्युत सब स्टेशन हैं, लेकिन तीन सब स्टेशन शहर के बीच और घनी आबादी में हैं। जिन पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


शहर का सिटी उपकेंद्र मुख्य मार्ग पर होने की वजह से वहां मदद जल्द पहुंच सकती हैं लेकिन अन्य दो सब स्टेशन कोयल बाग कालोनी और आशा नगर उपकेंद्र गलियों में और घनी आबादी में हैं। इन सब स्टेशनों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। शहर के पार्कों के पास व अंदर लगे ट्रांसफार्मरों पर अमर उजाला की पड़ताल करती एक रिपोर्ट:-
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों से घिरा महाराज सिंह पार्क
हरदोई। शहर स्थित महाराज सिंह पार्क को बिजली विभाग ने चारों तरफ से घेरकर दो ट्रांसफार्मर अंदर और दीवार से बाहर की ओर दो ट्रांसफार्मर लगाए दिए हैं। ऐसे में पार्क के अंदर खेलने वाले बच्चे और सैर सपाटा व आराम करने आए लोगों को हादसे का डर सताता रहता है।

आग से कई बार घिर चुका अरुणा पार्क का ट्रांसफार्मर
हरदोई। शहर के जिंदीपीर चौराहे के निकट स्थित अरुणा पार्क छोटा होने के बावजूद विभाग ने यहां पर भी दो ट्रांसफार्मर लगाए हैं। अरुणा पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर गर्मियों में आए दिन आग की लपटों से घिरे रहते हैं। आज तक ट्रांसफार्मरों को हटाना तो दूर वहां लोहे के जाल की जाल भी नहीं लगाया गया।

पार्क में ही बना दिया सब स्टेशन
हरदोई। शहर के कोयल बाग कालोनी में बने विद्युत सब स्टेशन को बनाने के लिए विभाग ने पार्क की भूमि का अधिग्रहण कर लिया। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले कोयल बाग कालोनी में स्थित पार्क में बच्चे खेलते थे, लेकिन अब वहां पर उपकेंद्र बन चुका है, जो आबादी के बीच भी है।

चौराहों पर भी लगे हैं ट्रांसफार्मर
हरदोई। शहर में कई चौराहोें पर भी ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें बड़े चौराहे पर दो, सिनेमा चौराहे पर, सोल्जर बोर्ड चौराहा, मुन्नेमियां चौराहा सहित एसबीआई के सामने भी दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। हालांकि इनको हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।


वर्जन
आदेश में स्पष्ट है कि अब नए ट्रांसफार्मर पार्कों में नहीं लगाए जाएंगे, लेकिन जो ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए हैं उन्हें अब कहां लगाया जाए। स्थान का अभाव है ऐसे में ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने की दुविधा बनी हुई है। - आरबी कटियार, अधिशासी अभियंता द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed