फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief from queues, ticket facility on mobile

Hardoi News: लाइन से राहत, मोबाइल पर टिकट की सुविधा

Sat, 09 May 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Relief from queues, ticket facility on mobile
हरदोई। स्थानीय स्टेशन पर रेलवे टिकट काउंटर की भीड़ से बचने के लिए यात्री मोबाइल एप का प्रयोग कर रहे हैं। इससे रेल वन एप का क्रेज बढ़ा है। इससे यात्रियों को काफी राहत है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार आठ मई को 1360 यात्रियों ने मोबाइल एप से टिकट बुक किए जबकि टिकट काउंटर से 3,653 और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से 1,892 यात्रियों ने टिकट लिए। सीएमआई हरदोई अंबुज मिश्रा ने बताया कि हरदोई, बालामऊ, संडीला सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे कर्मचारी यात्रियों को एप की विशेषताओं की जानकारी देने के साथ उसे मोबाइल में इंस्टॉल कराने में भी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेल वन एप के जरिये अनारक्षित टिकट और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनवाने पर 14 जुलाई तक रेलवे की ओर से तीन प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। इससे यात्रियों को लाइन में लगने की परेशानी से राहत मिल रही है और समय की भी बचत हो रही है। सात मई को 1,360 यात्रियों ने रेल वन एप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक किए। वहीं टिकट काउंटर से 2,353 यात्रियों ने नकद टिकट खरीदे और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से 2,160 टिकट जारी हुए। इस प्रकार कुल अनारक्षित टिकटों में लगभग 21 प्रतिशत टिकट एप के माध्यम से बुक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed