फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Red team defeated Blue team in Under-19 trial match

Hardoi News: अंडर-19 के ट्रायल मैच में रेड टीम ने ब्लू टीम को हराया

Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Red team defeated Blue team in Under-19 trial match
हरदोई। मंडल स्तर पर होने वाले क्रिकेट मैच के लिए जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा की परख की जा रही है। रविवार को सीएसएन पीजी कॉलेज के मैदान पर अंडर-19 के खिलाड़ियों को दो टीमों में बांट कर मैच कराया गया। इसमें रेड टीम ने ब्लू को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध हरदोई डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय टीम में चयन शुरू हो गया है। अंडर-15 (महिला) में तीन, पुरुष वर्ग में अंडर-14 में 21, अंडर-16 में 17, अंडर-19 में 59, अंडर-23 में 41 व सीनियर वर्ग में 22 खिलाड़ी सहित कुल 196 खिलाड़ी चयनित किए गए। रविवार को अंडर-19 के चयनित खिलाड़ियों के बीच रेड और ब्लू टीमों के बीच मैच कराया गया। रेड टीम ने ब्लू टीम को हरा दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को अंडर-23 आयु वर्ग का पहला ट्रायल मैच महाविद्यालय के मैदान पर ही खेला जाएगा। मैच में एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष अतुल मिश्रा व अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed