फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Recommendation for suspension of JE and SDO for negligence in OTS

Hardoi News: ओटीएस में लापवाही पर जेई और एसडीओ के निलंबन की संस्तुति

Fri, 24 Nov 2023 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of JE and SDO for negligence in OTS
हरदोई। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में रूचि न लेने और लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता सुरसा और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) बावन के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। इसके तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर लगे सरचार्ज में छूट दी जा रही है। विभाग की ओर से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है और अधिकारियों को उपकेंद्र पर शिविर लगाने और पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही ओटीएस योजना की मानीटरिंग के भी निर्देश है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय रविंद्र कुमार ढोलका ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र सुरसा और इटौली का निरीक्षण किया। दोनों उपखंड में योजना की खराब प्रगति पाई गई थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्युत उपकेंद्र सुरसा पर ओटीएस योजना के तहत कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। कार्य में लापरवाही पर विद्युत उपकेंद्र सुरसा के अवर अभियंता संजीव कुमार चंद्र और उपखंड अधिकारी बावन आशीष श्रीवास्तव के निलंबन की संस्तुति की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दोनों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को योजना के तहत पंजीकरण कराने को कहा गया है। ओटीएस योजना के पंजीकरण के लिए 24 व 27 नवंबर को अवकाश के दिन भी काउंटर खुलेंगे और उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा शहर में बिजली बिल उपभोक्ताओं के बिल अब सुबह आठ बजे से जमा किए जाएंगी। सभी काउंटर सुबह आठ बजे से संचालित होने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed