फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ranjana Hotel owner arrested after lawyers' heated argument

Hardoi News: अधिवक्ताओं के तीखे तेवरों के बाद रंजना होटल का मालिक गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ranjana Hotel owner arrested after lawyers' heated argument
फोटो-13- प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को समझाते सीओ सिटी अंकित मिश्रा। संवाद
हरदोई। बीती चार जनवरी की रात रंजना होटल के बाहर हुए विवाद में अधिवक्ता की पिटाई का मामला फिर तूल पकड़ गया। आम सभा की बैठक में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

आक्रोशित अधिवक्ता रंजना होटल की तरफ चल दिए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया, लेकिन सीओ ने रास्ते में ही रोककर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। देर शाम रंजना होटल के मालिक अनुराग शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीती चार जनवरी की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी अधिवक्ता रोहित सिंह ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इसमें बताया था कि वह लालपालपुर निवासी अधिवक्ता दीपक त्रिपाठी और शहर के रामनगर निवासी दीपक पाल के साथ रंजना होटल गए थे। थाली पैक करने का ऑडर देकर बाहर दुकान पर सिगरेट पीने लगे थे। इसी दौरान सिगरेट के रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। घटना में दीपक पाल घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने रंजना होटल के मालिक, कर्मचारी और पान दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। दो लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आम सभा की बैठक हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर ने अध्यक्षता की और संचालन महामंत्री अनिल मिश्रा ने किया। रंजना होटल के मालिक की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया गया। गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की गई। इसके बाद अधिवक्ता जुलूस बनाकर कचहरी में घूमते हुए एसपी कार्यालय जाने लगे। मौके पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंनेे चार घंटे में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। देर शाम पुलिस ने रंजना होटल के मालिक अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

फोटो-13- प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को समझाते सीओ सिटी अंकित मिश्रा। संवाद

फोटो-13- प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को समझाते सीओ सिटी अंकित मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed