{"_id":"69f0f1249b6a9017f90efd6d","slug":"raining-fire-scorching-heat-during-the-day-humidity-at-night-taking-away-sleep-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148849-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बरस रही आग, दिन में लू के थपेड़े, रात में उमस ने छीन रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बरस रही आग, दिन में लू के थपेड़े, रात में उमस ने छीन रही नींद
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मंगलवार को भी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी और उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। दिन भर आसमान से बरसी आग ने लोगों को पसीने से तरबतर होने पर मजबूर कर दिया।
भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच पिछले चौबीस घंटों के दौरान दिन के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। यह कमी भले ही आंकड़ों में दिख रही है लेकिन बाहर निकलने पर राहत तनिक भी नहीं मिल रही है। दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे के बीच सूर्य की तेज तपिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया।
दोपहर को लू के कारण हलाकान नजर आए। आवश्यक कार्यों से बाहर निकले लोग चेहरे और शरीर को ढककर चलते नजर आए। वहीं, रात के पारे में बीते चौबीस घंटे में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। इससे रात में भी गर्मी का अहसास कम नहीं हो रहा है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 68 प्रतिशत रही, जो शाम को घटकर 29 प्रतिशत पर आ गई। हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।