{"_id":"65a9876b516ef337420fa156","slug":"railway-crossing-closed-villagers-protested-and-blocked-the-road-hardoi-news-c-213-1-hra1001-9502-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेलवे क्रॉसिंग बंद, ग्रामीण ने प्रदर्शन कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेलवे क्रॉसिंग बंद, ग्रामीण ने प्रदर्शन कर लगाया जाम
Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई-बरेली रेलखंड पर शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर ओवरब्रिज बनने से क्राॅसिंग का मुख्य गेट बंद किए जाने से ग्रामीण नाराज हो गए। गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
हरदोई-बरेली रेलखंड पर यहां पर शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर ओवरब्रिज बनने के बाद से रेलवे क्रॉसिंग का मुख्य फाटक बुधवार शाम को रेल विभाग की ओर से बंद कर दिया गया। गुरुवार को इस पर ग्रामीणों में रोष पनप गया। जानकारी लगते ही करीब दो सैकड़ा से अधिक पुरुष-महिलाएं फाटक के पास इकट्ठा हो गईं। उन लोगों ने मुख्य रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगा दिया और करीब दो घंटे तक शाहाबाद-पिहानी-आलमनगर-जमुरा आदि मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। ग्रामीण क्राॅसिंग का गेट खोलने की मांग कर रहे हैं।
कोतवाल राजदेव मिश्रा ने लोगों को समझा-बुझाकर कर जाम खुलवाया। रामसिंह, सुनील, राकेश राजपूत, खुशीराम, पप्पू, राम किशन आदि ने बताया कि मुख्य क्राॅसिंग बंद होने से आसपास की दुकानों का व्यवसाय ठप हो जाएगा। स्कूल जाने वाले बच्चों को असुविधा होगी।