फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Radhe - Radee Jpo Bihari will come back ...

राधे-राधेे जपो चले आएंगे बिहारी...

Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Radhe - Radee Jpo Bihari will come back ...

संगीतमयी भजनों पर भक्तों के झूमने के बाद गुरुवार को

विज्ञापन
भंडारा आयोजित कर आलू थोक दक्षिणी में चल रहा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। भजनों के दौरान भगवान श्रीकृष्ण व राधा की सजीव झांकी ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया।

आलू थोक दक्षिणी में 18 जून से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा था। जिसमें कथा व प्रवचन का कार्यक्रम बुधवार की देर शाम समाप्त हो गया। जिसके बाद गुरुवार की सुबह सुंदर कांड व भजनों का आयोजन हुआ, जिसमें कृष्ण व राधा की सजीव झांकी ने समां को और भी भक्ति मय बना दिया। सुंदर कांड के दौरान ढोेलक की थाप और वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों पर भक्तों ने जमकर मारुति नंदन का गुणगान किया।

कुल मिलाकर भक्तों की तालियों के बीच जय हनुमान ज्ञान सुख सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की पंक्तियां गूंजती नजर आई। इसके अलावा श्रीकृष्ण, भगवान भोले, मां दुर्गा की भी भजनों के माध्यम से स्तुति की गई। इसके बाद ही वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा शहर के श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

भंडारे में सबसे पहले कन्या भोज उसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को भोज कराया गया। इस दौरान भागवताचार्य बालकृष्ण शुक्ल, आयोजक देवेंद्र चंद्र त्रिवेदी, सुधा त्रिवेदी, पुनीत, ईश्वर शरन दीक्षित, सत्यवीर सिंह, आशीष दीक्षित, अतुल मिश्रा, आरएन शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed