{"_id":"578682c84f1c1b117a13f15e","slug":"punk-is-in-the-grip-of-mafia-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा माफियाओं की चपेट में है प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा माफियाओं की चपेट में है प्रदेश
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/प्रताप नगर। प्रताप नगर चौराहा पर बुधवार को आयोजित एक स्वागत समारोह में केंद्रीय मंत्री बाल विकास पुष्टाहार कृष्णाराज ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे में जो अराजकता फैली हुई है उसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार की है। प्रदेश में गुंडा माफियाओं का राज कायम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीब मजलूम सताए जा रहे हैं। ऐसी सरकार को प्रदेश में रहने का कोई हक नहीं। प्रदेश में जो अराजकता फैली है। उससे भारतीय जनता पार्टी ही मुक्त कराएगी। अरविंद शुक्ला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मेें जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, क्षेत्रीय संयोजक सुनील शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मंत्री रोहित वैश्य व दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, नुमाइश चौराहे पर केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज का भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, महामंत्री राजेश अगिभनहोेत्री, राजीव रंजन मिश्र, शैलेंद्र सिंह भवानी, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, ओम वर्मा, मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन