फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Public likes samajwadi party policies - Nitin

पंचायत चुनाव में भाजपा बसपा की पोल खुली- नितिन

Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Public likes samajwadi party policies - Nitin

नवनिर्वाचित राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता की आशाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री ने किए गए वादों को पूरा करके दिखाया। इसी के चलते पंचायत चुनाव में जनता ने फिर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा और बसपा का सूपड़ा साफ कर दिया।

विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा और बसपा की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन और एंबुलेंस जैसी बड़ी योजनाओं से आज प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा हैं। वह गुरुवार को गांधी मैदान परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में ओहदा बढ़ने के बाद पहली बार गृह जनपद आए लघु एवं मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पार्टी मुखिया और मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है उसके वह आभारी है। वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं की ताकत से आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की आठों सीटों पर पार्टी का परचम फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी एंबुलेंस सेवा और समाजवादी पेंशन प्रदेश में चल रही है। सरकार की कोशिश है कि गांव का विकास कर किसान और गरीब को मजबूत करे। जब तक यह वर्ग मजबूत नही होंगे तब तक प्रदेश तरक्की नही कर पाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में अभी एक साल का वक्त है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव चौपाल लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के  दौरान उन्होंने वह विभाग और सरकार की जो भी योजनाएं थी।

उससे जिले को लाभान्वित कराया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैक के चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला व अध्यक्षता फकरुल इस्लाम फक्कन ने की।


इस मौके पर विधायक रजेश्वरी देवी,श्याम प्रकाश वर्मा, बाबू खां, राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीेके वर्मा,पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,नरेश गोयल, बिलग्राम चेयरमैन पति राजारमन गुप्ता,रामजी गुप्ता, पद्मराग सिंह यादव पम्मू, जिला अध्यक्ष शराफत अली,बीरेंद्र यादव बीरे, संजय कश्यप, विजय सिंह आशा,नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, शिशुपाल सिंह, डा. दयाल, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed