{"_id":"6a36cc99114a4b09b703b848","slug":"protest-registered-through-the-recitation-of-sundarkand-against-e-registry-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151796-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रजिस्ट्री का सुंदरकांड पाठ कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रजिस्ट्री का सुंदरकांड पाठ कर जताया विरोध
विज्ञापन
फोटो 28: शाहाबाद में वकीलों ने श्री सुंदरकांड का पाठ कर जताया विरोध। संवाद
हरदोई। ई-रजिस्ट्री और निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में शनिवार को भी हड़ताल रही। वकीलों, स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने कहीं विरोध-प्रदर्शन किया तो कहीं श्रीसुंदरकांड पाठ कर विरोध जताया।
निबंधन विभाग के निजीकरण और ई-रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज लेखकों, वकीलों और स्टाम्प वेंडरों की हड़ताल छठे दिन में जारी रही। कलक्ट्रेट स्थित निबंधन कार्यालय पर हड़ताल के कारण दस्तावेज लेखकों के तख्त खाली रहे। बैनामा आदि के काम ठप रहे। यहां पर रवींद्र श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार, राजीव कुमार शामिल रहे। वहीं शाहाबाद में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध-प्रदर्शन के साथ संगीतमयी श्रीसुंदरकांड का पाठ किया। अधिवक्ता संघ के महामंत्री बलराम दीक्षित, चंद्रप्रकाश दीक्षित, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, पंकज राजपूत, अवधेश नारायण पाठक, चंद्रपाल सिंह, हरनाम सिंह यादव, शेर सिंह, घनश्याम द्विवेदी और रणवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
सवायजपुर में वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पांचों तहसीलों के अधिवक्ता संघ के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनुनय झा को सौंपा। दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रस्तावित व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। बार एसोसिएशन शाहाबाद के अध्यक्ष विमलेश लोधी ने कहा कि सरकार की तरफ से प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से डिजिटल रजिस्ट्री कराने की योजना जनविरोधी है।
विज्ञापन
वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों, मुंशियों और टाइपिस्टों के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। संडीला के अध्यक्ष नसीम खां ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया। सवायजपुर के राम बिहारी मिश्रा व बिलग्राम के सियाराम ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान राज प्रकाश सिंह, संजय पांडेय, नागेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, पवन यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।