फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Private bus operators began mass strike

निजी बस संचालकों की सामूहिक हड़ताल शुरू

Sat, 15 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 15 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Private bus operators began mass strike

डग्गामार वाहन और परिवहन विभाग की उदासीनता से बेहाल

विज्ञापन
प्राइवेट बस संचालकों ने बसें खड़ी कर सामूहिक  हड़ताल शुरू कर अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

उधर, हड़ताल के कारण आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस इस मसले पर मूकदर्शक बनी रही। ज्ञात हो कि रूपापुर-शाहाबाद वाया पाली के 28 किमी के दायरे में कोई भी रोडवेज बस अड्डा नहीं है। पाली का स्वीकृत बस अड्डा कोर्ट के फै सले की बाट जोह रहा है।

यात्रियों को यह दूरी तय करने को प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यह डग्गामार वाहन जहां परिवहन विभाग को चूना लगा रहे, वहीं यात्रियों की जान जोखिम में बनी हुई है। हालांकि, डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने को परिवहन, पुलिस विभाग के अलावा बस यूनियन भी है, पर यह भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहे।

प्राइवेट बस संचालक नन्हें भैया, छोटे भइया, दिनेश यादव आदि ने बताया कि उक्त मार्ग पर 15 प्राइवेट बसें संचालित हैं, जो टैक्स के रूप में प्रतिमाह 7,314 रुपये परिवहन विभाग व लगभग इतनी ही धनराशि अन्य सुविधा शुल्क के रूप खर्च करते हैं। ऐसी स्थिति में सवारियां न मिलने से बस मालिक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने व्यवस्था में सुधार होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुनील यादव, प्रवीण त्रिवेदी, संदीप बाजपेयी, गिरधर, कमल पांडेय, नत्थूलाल,  रामकु मार, आशाराम, इरशाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed