फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   prisoner not return to jail after pairole completed

पैरोल खत्म होने पर भी जेल वापस नहीं लौटे 13 कैदी

Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
prisoner not return to jail after pairole completed
हरदोई। कोरोना संक्रमण के दौरान जिला कारागार से रिहा किए गए 27 कैदियों में से आधे पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस जेल नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में ही जिला कारागार मेें निरुद्ध लोगों की संख्या कम करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट ने कुछ विशेष आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने जिला कारागार के ऐसे कैदियों को पैरोल देने का निर्णय लिया था, जिन्हेें सात वर्ष से कम की सजा सुनाई गई थी। जिला कारागार प्रशासन ने 27 कैदी चिह्नित किए थे। बीच-बीच में पैरोल की अवधि बढ़ती रही। 16 नवंबर को सभी 27 कैदियों की पैरोल अवधि खत्म हो चुकी है। इसके बाद भी अभी तक पैरोल पर छूटे 27 कैदियों में से 13 ही वापस जिला कारागार पहुंचे हैं। (ब्यूरो)
जेल अधीक्षक की सुनिए
जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जो कैदी पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस कारागार नहीं आए हैं, उनके लिए संबंधित थाना कोतवाली प्रभारियों को लिखा गया है। साथ ही संबंधित कैदियों को भी सूचित कर जल्द न्यायालय के जरिये वापस कारागार आने को कहा गया है।
विज्ञापन

इन थाना क्षेत्रों से नहीं लौटे कैदी
जिला कारागार प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बेहटागोकुल, पचदेवरा, लोनार, माधौगंज, संडीला, सांडी, बघौली, देहात कोतवाली और कानपुर नगर के रहने वाले एक-एक कैदी पैरोल खत्म होने के बाद भी वापस जेल नहीं आए हैं। टड़ियावां और कोतवाली शहर क्षेत्र के दो-दो कैदी भी वापस कारागार नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैदी की हो गई मौत
जेलर संजय कुमार ने बताया कि पैरोल पर छोड़े गए एक कैदी की मौत हो गई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के निवासी मुनीश राठौर पुत्र ओमकार को चोरी के मामले में सजा सुनाई गई थी। पैरोल पर छोड़े जाने के दौरान उसकी मौत घर पर ही हो गई थी।

137 लोगों की दस दिसंबर को पूरी होगी पैरोल
कोरोना संक्रमण के कारण 137 विचाराधीन बंदियों को भी पैरोल पर छोड़ा गया है। आठ हफ्ते की पैरोल दस दिसंबर को खत्म हो रही है। यह ऐसे बंदी हैं, जिनपर चल रहे वाद में सात साल से कम की ही सजा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed