{"_id":"643af93dc48197648b05a6e4","slug":"principals-sons-condition-worsened-in-the-farm-death-in-hospital-hardoi-news-c-12-1-181929-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत में प्रधान पुत्र की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत में प्रधान पुत्र की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत
Sun, 16 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 20 धीरज की फाइल फोटो
फर्रुखाबाद जनपद के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन
न्यूज संवाद एजेंसी
पाली (हरदोई)। क्षेत्र के मुंडेर गांव में गेहूं की फसल की कटाई करा रहे प्रधान पुत्र की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
क्षेत्र के मुंडेर गांव निवासी पंकज शुक्ला की पत्नी मैना देवी गांव की प्रधान है। उनका पुत्र धीरज (24) परिवार के ही आधा दर्जन लोगों के साथ खेत में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई कराने के लिए शुक्रवार की रात खेत पर गए थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे धीरज की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, अनुमान है कि सांप ने डसा है। वहीं कुछ लोग मौत की वजह हृदयगति रुकना बता रहे हैं। धीरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनसेट
सेहरा बांधने से पहले कफन में लिपट गया धीरज
धीरज की शादी को लेकर परिवार में तमाम तरह की खुशियां मनाई जा रही थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों को लेकर जुटे थे। 28 मई को बरात जानी थी। लेकिन यह कौन जानता था कि धीरज को सेहरा बांधने से पहले कुछ और होने वाला है। शादी के कुछ दिन पहले धीरज सेहरा बांधने के बजाए कफन में लिपट गया। यह सोचकर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।