{"_id":"684c5ed861f831cc990dc774","slug":"pride-causes-the-downfall-of-a-person-kathavyas-sudhir-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132790-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिमान व्यक्ति के पतन का कारण बनता : कथाव्यास सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिमान व्यक्ति के पतन का कारण बनता : कथाव्यास सुधीर
विज्ञापन
कथा व्यास सुधीर शुक्ला।
सांडी। अभिमान व्यक्ति के पतन का कारण बनता है। यह बात कथाव्यास सुधीर शुक्ल ने कही। उन्होंने बाबा नीम करौरी पंचवटी आश्रम के 17वें वार्षिकोत्सव में कथाव्यास ने नारद और भगवान श्रीराम की कथा सुनाई।
कथाव्यास ने बदन शब्द की व्याख्या की। बदन का अर्थ शरीर नहीं अपितु मुख होता है। बद धातु से बदन शब्द की उत्पति हुई। बद माने बोलना। श्री रामचरितमानस में अनेकों स्थान पर बदन शब्द का प्रयोग हुआ। नारद ने काम को जीतकर भगवान को रामकथा की जगह काम कथा सुनाना प्रारंभ किया। भगवान ने कहा, नारद के अंदर अभिमान का बीज अंकुरित हो गया।
श्री रामकथा भक्ति सत्संग में कथावाचक प्रेममूर्ति रामानुजाचार्य महाराज ने भगवान राम के छोटे भाई भरत का प्रसंग सुनाया। कहा, भरत मोह माया से विरक्त रहे और प्रभु श्रीराम ने 14 वर्ष वन में बिताए तो भरत ने भी सभी सुख त्याग जंगल में तप किया था। स्वामी रंगनाथ ने भक्तों से श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर पर भन्नु अग्निहोत्री, रामेंद्र अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।