फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pressure on the officers who put BJP in

भाजपाई डालने लगे अफसरों पर दबाव

Sat, 01 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 01 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pressure on the officers who put BJP in
भाजपा का लोगो - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत व नैतिकता का पाठ पढ़ाए जाने के बाद भी भाजपाइयों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पर रौब गांठना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता के समर्थक शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे और स्कूल न जाने पर निलंबित शिक्षक को बहाल करने व एक अन्य मामले में शिक्षक का वेतन बहाल करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, सूत्रों के मुताबिक के स्थानीय नेताओं के कई परिजनों की नजर राशन दुकानों, ठेकों व वाहन स्टैंड के अड्डों पर है। इन्हें हासिल करने के लिए अफसरों पर दबाव भी बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सपा कार्यकर्ताओं पर थाने और अन्य कार्यालयों में दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं। अब सूबे में भाजपा की सत्ता है। 19 मार्च को शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने भाजपाइयों को अफसरों पर दबाव न डालने की नसीहत दी थी, लेकिन भाजपा नेता मनमाने तरीके से अधिकारियों पर दबाव डालने लगे हैं। विधानसभा चुनाव लड़ चुके एक नेता के दो समर्थक शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे और बीएसए को कुछ कागजात दिए।
विज्ञापन


समर्थक बोले नेताजी के यहां से आए हैं, ये दोनों काम आपको करने हैं। इसमें शिक्षक का रुका वेतन जारी कराने और दूसरा कागज निलंबित शिक्षक को बहाल कराने से संबंधित था। बीएसए ने वेतन बहाल करने का आदेश तो कर दिया, लेकिन निलंबित शिक्षक को बहाल करने से मना कर दिया। निलंबित शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव रंजीतपुरवा में तैनात थेे। स्कूल न जाने और अन्य अनियमितताओं के कारण उन्हें निलंबित कर पुन्नापुरवा स्कूल से अटैच किया गया। पुन्नापुरवा में शिक्षक ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया। ऐसे लापरवाह शिक्षक को बहाली का दबाव भाजपाई डाल रहे थे, लेकिन बीएसए ने उनकी बात नहीं मानी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन की मंशानुसार काम किया जा रहा है। शिक्षक को लापरवाही के कारण निलंबित किया गया था। कुछ लोग हमारे पास काम के लिए आए जरूर थे, लेकिन किसी तरह का कोई दबाव नहीं डाला। मसीहुज्जमा सिद्दीकी, बीएसए हरदोई

पार्टी के कुछ लोग गलत काम कर रहे हैं, शिकायतें मिली हैं। ऐसे नेताओं व कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है, उनकी शिकायतें प्रदेश नेतृत्व से भी की जाएगी। अगर सुधरे नहीं तो पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। भाजपा स्वच्छ और स्पष्ट काम का वादा करके सत्ता में आई है, इस वादे को हर हाल में पूरा किया जाएगा।-श्रीकृष्ण शास्त्री, जिलाध्यक्ष भाजपा। 


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव न डालने की नसीहत दी जा चुकी है। अफसर नियमानुसार स्वतंत्र होकर काम करें। यही मुख्यमंत्री योगी की मंशा है। पार्टी कार्यकर्ता, जनता की समस्याओं को हल कराएं, लेकिन अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव न डालें। कोई ऐसा कर रहा है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -नीरज सिंह, जिला प्रभारी भाजपा हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed