{"_id":"5d9a2fef8ebc3e93c6338ff9","slug":"prepration-for-mlc-election-hardoi-news-knp518178849","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक शिक्षक निर्वाचन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक शिक्षक निर्वाचन की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्नातक व शिक्षक निर्वाचन की नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होते ही जिले में भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। वोट बढ़ाने के लिए आवेदन पत्र लेने से लेकर जमा करने तक के लिए जिले में 25 कलेक्शन सेंटर तैयार किए गए हैं।
डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि आयोग ने एक नवंबर 2019 के आधार पर उप्र विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है।
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र व लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में यह जिला भी आता है और आयोग के निर्देशानुसार स्नातक निर्वाचन के लिए फार्म-18 व शिक्षक निर्वाचन के लिए फार्म-19 भरा जाना है। इसको लेकर एक अक्तूबर से छह नवंबर के मध्य जिले के मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर आवेदन जमा किए जाएंगे। स्नातक निर्वाचन के लिए एक नवंबर से कम से कम तीन वर्ष पहले भारत के किसी प्रदेश में किसी विश्वविद्यालय का स्नातक या यथा निर्धारित समतुल्य अर्हता रखता हो और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी है।
विज्ञापन
शिक्षक निर्वाचन के लिए एक नवंबर से पहले छह सालों के भीतर, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट राज्य के शैक्षणिक संस्थान में, भारत निर्वाचन आयोग की सहमति से संबंधित राज्य सरकार के ऐसे शैक्षणिक संस्थान, जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम का न हो, में शिक्षण कार्य कर रहा हो। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए जिले में 25 कलेक्शन सेंटर तैयार किए गए हैं, जिसमें आवेदन फार्म लिए और जमा किए जा सकते हैं।
यह हैं जिले के 25 कलेक्शन सेंटर
स्नातक शिक्षक निर्वाचन में मतदाता बनने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील सदर, तहसील संडीला, सवायजपुर, शाहाबाद व बिलग्राम शामिल हैं। इसके अलावा जिले के सभी विकास खंडों पर कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। ब्यूरो
46 मतदेय स्थल किए जाएंगे तैयार
जिले में शिक्षक स्नातक निर्वाचन को लेकर 46 मतदेय स्थल तैयार किए जाएंगे। इसकी सूची भी निर्वाचन कार्यालय ने तैयार कर ली है। ब्यूरो
2014 के चुनाव में थे 31,268 स्नातक वोटर
2014 के चुनाव में जिले में 31 हजार 268 स्नातक वोटर थे। शिक्षक में 2193 के वोट बने हुए थे। ब्यूरो
नए सिरे से बनेगी मतदाता सूची
हर बार की तरह ही जिले में इस बार भी नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। वोटर पिछले चुनावों की अपेक्षा कम और अधिक भी हो सकते हैं। ब्यूरो
मतदाता बनाने को किया जा रहा प्रेरित
अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए स्नातक व शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है। एसएमएस भेजकर उनके आधार कार्ड, फोटो आदि मांगे जाने लगे हैं। ब्यूरो