फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pramod 's birthday disbursed fruit

प्रमोद के जन्मदिन पर बांटे गए फल

Thu, 16 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 16 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pramod 's birthday disbursed fruit

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद

विज्ञापन
तिवारी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव विक्रम पांडे के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल, बिस्कुट बांटकर दीर्घायु होने की कामना की।

प्रदेश सचिव ने कहा कि आजीवन कांग्रेस में रहे प्रमोद तिवारी ने पार्टी की मजबूती को हमेशा कार्य किया है। उन्होंने सदैव जनहित में कार्य किए एवं निर्णय लिए। प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस को भी ऐसे जुझारू नेताओं पर गर्व है, जिनके जनहित कार्यों के लिए पार्टी का भी सिर हर जगह ऊंचा होता है।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से सीख लेनी चाहिए। जिला महासचिव गुलाब सिंह ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की। यूथ कांग्रेस महासचिव देवेंद्र सिंह ने प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना की। जिला महासचिव संदीप चंदेल ने कांग्रेसजनों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आपसी फूट का फायदा ही अन्य लोग उठा ले जाते हैं। भविष्य में ऐसा न हो इसको लेकर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाकर जनहित के कार्य करें, ताकि लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस मौके पर कामता प्रसाद, मोहन सिंह, मोहित गुप्ता, रोहित सिंह और निखिल सिंह आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed