{"_id":"6abd4967cff78366fe035bd3","slug":"power-line-work-underway-electricity-supply-from-mannapurwa-substation-remained-suspended-for-seven-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157607-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली लाइन का काम चालू, सात घंटे गुल रही मन्नापुरवा उपकेंद्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली लाइन का काम चालू, सात घंटे गुल रही मन्नापुरवा उपकेंद्र की बिजली
विज्ञापन
हरदोई। मन्नापुरवा उपकेंद्र के तहत आने वाले कई प्रमुख इलाकों में बुधवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई लाइन बिछाने का काम चलने के कारण लगभग सात घंटे तक आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इसके अलावा कई उपकेंद्रों की आपूर्ति लोकल फॉल्ट के कारण बाधित हुई।
लखनऊ मार्ग पर लखनऊ चुंगी से खेतुई तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत बिजली पोल को शिफ्ट कर नई लाइन डाली जा रही है। बुधवार को भी विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा के फीडर सुबह 10 से पांच बजे तक बंद रहे। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली कटौती के कारण परेशान होना पड़ा।
इसके अलावा सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की आपूर्ति लोकल फॉल्ट के कारण दिन में कई बार बाधित हुई। वहीं सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राधानगर सहित कई क्षेत्र दो घंटे बंद रहे। इससे उपभोक्ता परेशान हुए। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि बिजली लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी, जिसे शुरू करा दिया गया है।