फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Potholes on the Harpalpur-Lalumaau asphalt road

Hardoi News: हरपालपुर-ललुआमऊ डामर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the Harpalpur-Lalumaau asphalt road
हरपालपुर। हरपालपुर-ललुआमऊ डामर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह सड़क कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से ललुआमऊ तक करीब छह किलोमीटर की है। सड़क पर गड्ढे होने से आवागमन में बड़ी संख्या में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से ललुआमऊ और शहीद स्मारक सिमरिया तक जाने वाली डामर सड़क करीब आठ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनवाई गई थी। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद इस सड़क को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया था।
विज्ञापन

करीब छह किलोमीटर की सड़क आगे जाकर शहीद स्मारक सिमरिया को जोड़ती है। सड़क में बड़े गड्ढे और कई स्थानों पर पूरी की पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को सफर में परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क के बीच में नुर्रापुरवा, रायपुर, चतरखा, जुगापुरवा, सूरापुर, धीरपुर, मिघौली, भटौलीधारम, बैठापुर, महितापुर ललुआमऊ आदि गांव पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गावों के करीब एक हजार लोग प्रतिदिन इस सड़क से गुजरते हैं। प्रतिदिन ई-रिक्शा, पिकअप डाला, चार पहिया वाहनों समेत बड़ी संख्या में बाइक सवार हरपालपुर तक आते-जाते हैं। सड़क पर कस्बे के किनारे तालाब के पास नई बस्ती बनने के बाद पानी निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी बहता है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कौशल किशोर ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed