फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   postal ballet for corona patient

कोरोना मरीजों के लिए डाक मतपत्र का विकल्प

Fri, 07 Jan 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
postal ballet for corona patient
बिलग्राम। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने शुक्रवार को तहसील सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि विधान सभा चुनाव में 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों, कोरोना संक्रमितों व निशक्तों को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। उनके लिए डाक मतपत्र का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि तीनों श्रेणियों के मतदाताओं के लिए एक फार्म जारी किया गया है। बीएलओ व सुपरवाइजर इसे पूर्ण कराएंगे। वो फार्म ही घोषणा-पत्र के तौर पर काम करेगा। एसडीएम ने चुनाव से जुड़े सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार राजीव यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएलओ लोकतंत्र की प्रथम पंक्ति के सिपाही
संडीला। तहसील सभागार में गुरुवार शाम एसडीएम डीपी सिंह ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। एसडीएम ने बैठक में डाक मतपत्र व निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है, इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। चुनाव में बीएलओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बीएलओ लोकतंत्र की प्रथम पंक्ति के सिपाही के रूप में दायित्व निभाएं। यहां तहसीलदार अंबिका चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ को लेने होंगे सहमति पत्र
शाहाबाद। एसडीएम सौरभ दुबे ने शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। कहा कि 80 वर्ष के वृद्ध, निशक्तजन व कोरोना पॉजिटिव मतदाताओं की पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए लिखित सहमति ली जाए। निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के पांच दिन के भीतर सभी बीएलओ सहमति प्रपत्र हर हालत में निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दें। दो सत्र में आयोजित बैठक में 220 बीएलओ ने भाग लिया। इस मौके पर जोनल मजिस्ट्रेट वीर सिंह, तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव, तौकीर खां व अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

एएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
कछौना। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत सर्वाधिक बूथ वाले केंद्र जनता इंटर कॉलेज राजकीय दीक्षा विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों को रोके जाने के लिए माधुरी देवी पटेल महाविद्यालय व जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस मौके पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed