{"_id":"5ae0c42d4f1c1b87098b6516","slug":"pooja-hotel-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर का पूजा होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का पूजा होटल सील
हरदाेई
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नमूने भरने की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर तहसील के सामने स्थित पूजा होटल में बुधवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। अगिभनशमन यंत्र और विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने और बिना अनुमति बेसमेंट का निर्माण कराने के कारण होटल सील कर दिया गया। वहीं दो जोड़े होटल में मिले। इन्हें शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर मार्ग पर पूजा होटल है। बुधवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार रामआसरे, अगिभनशमन अधिकारी पीसी गौतम पुलिस बल के साथ पूजा होटल पहुंचे। होटल संचालक अतुल गुप्ता अगिभनशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। विभागीय अधिकारी पीसी गौतम ने नगर मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दी। नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुला लिया। टीम ने होटल में पनीर, खाद्य तेलों, पानी के नमूने भरे। इस कार्रवाई के दौरान अभिहीत अधिकारी योगेश त्रिवेदी भी मौके पर पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट ने होटल संचालक से बेसमेंट निर्माण के संबंध में अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सके। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि होटल को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली थी, सामान्य औचक निरीक्षण के तहत वह पूजा होटल गईं थी। वहां अनियमितता मिलने पर होटल को सील कर दिया है। शहर कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि होटल में मिले जोड़े बालिग थे और दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
चर्चाओं में तो छापे की वजह कुछ और!
चर्चा है कि मंगलवार शाम एक महकमे के कुछ कर्मचारी और अधिकारी पूजा होटल पर खाना खाने गए थे। उनसे खाने के रुपये मांगे गए तो तीखी झड़प हुई और 24 घंटे के अंदर होटल में ताला डलवा देने की धमकी भी दी गई। माना जा रहा है कि नगर मजिस्ट्रेट को अंधेरे में रखकर एक विशेष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापेमारी की कार्रवाई करा दी।
विज्ञापन