{"_id":"65b808583947d4349f0c2cd9","slug":"police-personnel-assaulted-while-searching-the-car-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-109881-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की तलाशी लेने पर पुलिस कर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की तलाशी लेने पर पुलिस कर्मियों से की मारपीट
Tue, 30 Jan 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
पचदेवरा। रविवार देर रात अगंनपुर चौराहा पर पिकेट ड्यूटी कर रहे दो सिपाहियों से लक्जरी कार सवार चार लोगों ने मारपीट की। कार सवार इस बात पर गुस्सा गए कि पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने कार की तलाशी लेनी चाही थी। पुलिस ने इस मामले में चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर चौराहा पर पाली-पचदेवरा और अल्हागंज-शाहाबाद मार्ग जुड़ते हैं। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस पिकेट ड्यूटी रहती है। रविवार रात पिकेट ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल कांशीराम और सिपाही विकास कुमार थे। पुलिस पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रात में वह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 12 बजे पाली की ओर से एक लक्जरी वाहन आता दिखा तो रुकवाया। वाहन में चार लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेनी चाही तो वाहन सवार चारों लोग गुस्सा गए और मारपीट करने लगे।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अनंगपुर निवासी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य प्रदीप सिंह और संग्राम सिंह, कल्लू सिंह उर्फ अमरीश सिंह व लल्ला सिंह ऊर्फ जीतेश सिंह को नामजद किया गया है। आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट में सिपाही विकास का एक दांत भी टूट गया है। प्रभारी निरीक्षक बाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।