फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police ne hamlawar pakda

सीसीटीवी फुटेज के जरिए दुर्घटना करने वाले ट्रक तक पहुंची पुलिस

Mon, 28 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
police ne hamlawar pakda
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार रात गश्त कर रहे बाइक सवार सिपाहियों को टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने चालक और मालिक समेत पकड़ लिया है। शाहजहांपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस ट्रक तक पहुंच गई। उक्त घटना में एक सिपाही की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शाहजहांपुर मार्ग पर गश्त कर रहे सिपाही पूरन सिंह और दीपक सिंह की बाइक मेें अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना में पूरन सिंह की मौत हो गई थी, जबकि दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की रात ही कई स्थानों पर नाकेबंदी कराई गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद शाहाबाद कोतवाल महेश पांडे ने शाहजहांपुर मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसी दौरान दुर्घटना के समय लकड़ी से भरा ट्रक उधर से निकलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सोमवार को शाहाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर उधरनपुर निकट एक ढाबे के पास से कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम लखन और सिपाही विवेक ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ट्रक मालिक मुकेश पुत्र राधेश्याम निवासी मोहल्ला देविनपुरवा कोतवाली शहर और चालक मनोज कुमार निवासी ग्राम जरहा थाना कासिमपुर बघौली से यूके लिप्टस लेकर शाहजहांपुर स्थिति एक पेपर मिल जा रहे थे। तभी बाइक सवार सिपाहियों को ट्रक की टक्कर लगी थी। घटना के बाद ट्रक का टायर खराब हो गया था तो इसे एक ढाबे के पास खड़ा कर दिया गया था। सोमवार को दोनों ने मौके पर पहुंचकर टायर बदला, लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। इसी दौरान पुलिस पहुंच गयी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed