फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police harassed by giving false information of kidnapping

अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को किया परेशान

Wed, 09 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police harassed by giving false information of kidnapping
दो युवकों ने यूपी 112 पर कॉल कर अपने अपहरण होने की सूचना देकर मंगलवार की शाम पुलिस को जमकर छकाया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को कस्बा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों नशे की हालत में मिले। पूछताछ में दोनों फर्जी सूचना देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि मंगलवार की शाम कस्बा चौराहा पर शराब के नशे में खड़े दो युवकों ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनका किसी ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आनन फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

तलाश के दौरान पता चला कि दोनों कस्बा चौराहा पर बस स्टॉप पर नशे की हालत में खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अंकुल पुत्र भारत प्रसाद निवासी ग्राम वीरेंद्रापुर थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर व शिवकुमार पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम गोवा थाना तालग्राम जनपद कन्नौज बताया। दोनों ने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की। एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed