{"_id":"313c1ade462dcb80bda01e098bc62835","slug":"police-checked-lucknow-route-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लखनऊ रूट की ट्रेनों को खंगाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लखनऊ रूट की ट्रेनों को खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ में रैली को रोकने के लिए सूबे की सरकार ने पूरी ताकत झोेंक दी। ऊपर से आदेश मिलने के बाद हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस फोर्स व पीएसी के जवानों ने लखनऊ जाने वाली ट्रेनों की तलाशी ली। पुलिस ने करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया फिर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का गुरुवार को लखनऊ में प्रदर्शन था। प्रदेश भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की गई थी। सूबे की सरकार ने प्रदर्शन को न होने देने के निर्देश दिए और इसे रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। शासन के निर्देश पर ट्रेनों से जाने वाले कार्यकर्ताओं को शहर में ही उतारने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन के निर्देश पर सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी और शहर कोतवाली पुलिस के सिपाही के अलावा पीएसी जवानों ने रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनों की तलाशी ली। पुलिस ने लखनऊ जाने वाली दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लखनऊ सहारनपुर एक्सप्रेस तथा मेमो ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को उतार लिया। इन्हें रेलवेगंज पुलिस चौकी ले जाया गया। रेलवेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए सभी कार्यकर्ताओं को दोपहर तक बिठाए जाने के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने ट्रेनों पर अभियान चलाने से पहले प्लेटफार्म पर चेकिंग की। यहां उन्हें एक भी कार्यकर्ता पकड़े नहीं मिला।