{"_id":"5f94660c8ebc3e9b9b454db9","slug":"poisoners-made-the-young-man-in-his-marriage-a-victim-hardoi-news-knp590460659","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी शादी में आ रहे युवक को जहरखुरानों ने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी शादी में आ रहे युवक को जहरखुरानों ने बनाया शिकार
विज्ञापन
फोटो-18-जहरखुरानी का शिकार विवेक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अपनी शादी के लिए दिल्ली के दादरी से वापस गांव जा रहे युवक के साथ रोडवेज बस में जहरखुरानी हो गई। जहरखुरानों ने शादी की तैयारियों से जुड़ा सामान और 15 हजार रुपये लूट लिए। बेहोशी की हालत में मिले युवक को उसके बहनोई ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरदीनपुरवा निवासी विवेक (20) नोएडा में एक स्पोर्ट्स आइटम बनाने वाली कंपनी में काम करता है। नौ नवंबर को विवेक की शादी है। इसके चलते वह शुक्रवार रात नौ बजे दिल्ली के दादरी से हरदोई आने के लिए रोडवेज बस से निकला था। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरियापुरवा में उसके बहनोई ज्ञानेंद्र कुमार सिंह रहते हैं।
विवेक को अपनी बहन को भी लेकर गांव जाना था, इसलिए उसने अपने बहनोई ज्ञानेंद्र सिंह से सांडी में चुंगी पर ही मिलने की बात कही थी। ज्ञानेंद्र के मुताबिक दो बजे से वह फोन पर विवेक से संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह सांडी चुंगी पर रोडवेज बस ने उसे बेहोशी की हालत में उतार दिया। इसके बाद ज्ञानेंद्र ने विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।