फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   performed for demanding to withdraw the cases

मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर अनशन पर विद्युतकर्मी

Fri, 06 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
performed for demanding to withdraw the cases

विद्युत कर्मचारियों पर मुकदमा, निलंबन के विरोध पर कर्मचारियों का चल रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को एक दिवसीय उपवास में तब्दील हो गया। आशा नगर स्थित मंडल कार्यालय पर उपवास पर बैठे विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी ने मांगे पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। इस बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने आशा नगर स्थित मंडल कार्यालय पर 24 घंटे का उपवास किया। संघ के जिलाध्यक्ष जाबिर अली ने बताया कि 10 फरवरी 2015 को विद्युत कर्मियों पर फर्जी मुकदमे कर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों मे रोष है। कई बार आश्वासन के बावजूद मुकदमे वापस नहीं लिए गए, न ही निलंबन वापस लिया गया। गुरुवार को एक दिवसीय उपवास किया गया।

बताया कि इसके अलावा दो वर्षाें का बकाया अनुग्रह राशि का भुगतान, न्यूनतम बोनस का भुगतान 8.33 फीसदी करने, विद्युत परिषद का पुनर्गठन सहित संविदा कर्मियों की नियमावली बनने, संविदा कर्मियों से वेतन की कटौती और विभागीय अंशदान की सम्मिलित ईपीएफ धनराशि में हुए भारी घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दिवसीय उपवास के बाद भी यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो वह लोग कार्य बहिष्कार व अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष टीपी सिंह, उमेश मिश्रा, सिराज, शिवदयाल, रामू, जागेश्वर दयाल, अनिल मिश्रा, शेखर व संदीप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed