फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People wait for bus service on 10 routes, but no low fare facility available

Hardoi News: 10 रूटों पर जनता बस सेवा का इंतजार, कम किराए की नहीं मिल पाई सुविधा

Tue, 13 Jan 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
People wait for bus service on 10 routes, but no low fare facility available
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्र को शहर से जोड़ने के लिए कम किराये की घोषित की गई है। परिवहन निगम की ओर से चिह्नित 10 रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। निगम ने 12 में से दो रूटों पर तो बसें चला दीं लेकिन अन्य प्रस्तावित रूटों को मुख्यालय से मंजूरी न मिलने से यात्रियों को मायूसी हाथ लगी है। मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का लाभ सभी यात्रियों को अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का उद्देशय जनपद के ग्रामीण यात्रियों को 20 प्रतिशत कम किराये में यात्रा की सुविधा देना है। जनता बस सेवा में जनपद के उन ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों को चिह्नित किया गया है जहां रोडवेज की बस सेवा नहीं है। क्षेत्र के लोगों को सफर करने के लिए डग्गामार वाहन और निजी क्षेत्र के वाहनों के भरोसे रहना पड़ता है। परिवहन निगम ने जनपद में ऐसे 12 रूट चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

इनमें मुख्यालय से दो रूटों को मंजूरी मिल गई है और उन पर दो-दो बसें संचालित कर दी गई हैं। इनमें हरदोई से सांडी होते हुए दुर्गागंज और बिलग्राम तक है जबकि दूसरा रूट हरदोई से सांडी होते हुए हरपालपुर से चौसार और श्रीमऊ तक बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं, अन्य प्रस्तावित 10 रूटों को मंजूरी नहीं दी गई है। इस वजह से यात्रियों को कम किराये की जनता सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन रूटों पर प्रस्तावित है जनता सेवा बस
हरदोई। जनपद में 10 रूटों में हरदोई-सांडी-हरपालपुर-बड़ागांव, हरदोई-सांडी-हरपालपुर-दहेलिया, हरदोई-नकटौरा पुलिया-पाली, हरदोई-प्रतापनगर-बेनीगंज-कोथावा-अतरौली-भरावन, हरदोई-प्रतापनगर-बेनीगंज-कोथावां-अतरौली-भटपुर, हरदोई-चांऊपुर चौराहा-खैरुदीनपुर, हरदोई-पिहानी-चपरतला, हरदोई-बघौली-पहुंतेरा-माधौगंज, हरदोई-पिहानी चुंगी-बावन नगर-हुल्लापुर और हरदोई-बरसोहिया-गढिया नकटौरा तक जनता सेवा बस चलने के लिए प्रस्तावित है और निगम के पास करीब 50 बसें भी हैं। इसके बाद भी रूटों को अनुमति नहीं मिली है।



मुख्यालय ने दो प्रस्तावित रूटों को अनुमति देकर बसें चला दी हैं। दोनों रूटों पर आय का आकलन कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अगर आय बेहतर हुई तो अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। -रमेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed