फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People are troubled due to negligence in feeding smart meters

Hardoi News: स्मार्ट मीटरों की फीडिंग में लापरवाही से लोग परेशान

Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to negligence in feeding smart meters
- तमाम उपभोक्ताओं को नवंबर से नहीं मिले बिजली बिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत के जिले में उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। शहर के तमाम मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं लेकिन मीटर लगने के तीन माह बाद भी कई लोगों को बिजली के बिल नहीं मिले हैं। मीटरों की फीडिंग का काम धीमी गति से होने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अब बिजली विभाग ने मन्ना पुरवा, महोलिया, शिवपार, गुरगुज्जा, कोयलबाग कालोनी सहित अन्य स्थानों पर घर-घर नए स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। शहर भर में कार्यदायी संस्था की ओर से करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी करीब पांच हजार मीटरों की फीडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

इस कारण से बिजली के बिल नहीं बन पा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं को बिल दिए भी गए हैं लेकिन वह भी पिछली रीडिंग को देखते हुए जारी कर दिए गए। इन बिलों को जमा करने से उपभोक्ता कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता कन्हैयापुरवा निवासी दिनेश कुमार, राजेश गौतम, सर्वेश और रामादीन ने बताया कि बिजली बिल को लेकर शिकायत भी की, लेकिन समाधान अभी तक नहीं हुआ। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिजली बिल न मिलने के मामला संज्ञान में है। मीटरों की फीडिंग का काम मीटर विभाग से किया जा रहा है वह लोग फीडिंग कर रहे हैं। शुरू में दिक्कत है जल्द ही सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed