फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people are breaking lockdown rule

घर से निकलने को बहाने हजार, यही कर रहे लॉकडाउन बेकार

Sat, 04 Apr 2020 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
people are breaking lockdown rule
बड़ा चौराहे पर बाइक सवार चार लोगों को रोककर पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने भले ही सख्त रुख अपनाया हो, लेकिन नियम कानून तोड़ने वाले लोग न खुद की परवाह कर रहे हैं और न ही परिजनों की। शनिवार को कई जगह ऐसा ही नजारा दिखा। लोग लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकल पड़े। इनमें अधिकांश ने बीमारी या दवा का बहाना बनाया। कइयों के पास डॉक्टर का पर्चा भी नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर लौटा दिया। ऐसे लोगों के कारण वास्तव में परेशानी या जरूरत के लिए घर से निकलने वालों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बीमारी का वास्ता पर पर्र्चा लापता
शनिवार सुबह 11 बजे सिनेमा चौराहे पर सामाजिक दूरी के नियम को दरकिनार कर दो बच्चे के साथ आ रहीं पांच महिलाओं को पुलिस ने रोक लिया। इनसे एक साथ घर से निकलने का कारण पूछा तो जवाब मिला कि दवा लेने जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिस ने फिर सवाल किया कि क्या सब एक साथ बीमार हो गए, इसका कोई जवाब महिलाओं के पास नहीं था। किसी के पास दवा के पर्चे भी नहीं थे। पुलिस टीम ने सभी को घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

चार साल पुराना दवा का पर्चा दिखाया
शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे शहर में गश्त करते हुए बड़ा चौराहे पहुंचे शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बाइक सवार को रोक लिया। बाइक सवार से पूछताछ शुरू की तो उसने डॉक्टर का पर्चा निकालकर कोतवाल को दिखाया और कहा कि दवा लेने जा रहे हैं। कोतवाल ने पर्चा देखा तो पूछा कि चार साल से एक ही दवा खिला रहे हो क्या। इस पर युवक सकपका गया। कोतवाल के मुताबिक दवा को जो पर्चा दिखाया गया था वह चार साल पुराना था, लेकिन मामला दवा का था इसलिए सख्त नसीहत के साथ जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार को ही देखने जा रहे हो या...
सुबह लगभग साढ़े 11 बजे बड़ा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक ही बाइक पर सवार चार लोग जाते दिखे तो उन्हें रोक लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि एक परिचित बीमार है और उन्हीं को देखने जा रहे हैं। इस पर पुलिस कर्मियों ने कहा कि लॉकडाउन के बारे में पता है तो जवाब मिला हां। एक बाइक पर चार लोगों के बारे में पूछा तो कहा कि हमने सोचा सभी लोग देख आएं। पुलिस कर्मियों ने कहा कहीं बहाना तो नहीं बना रहे, फिर उन्हें हिदायत देकर जाने दिया।
ये तस्वीर शहर के लखनऊ रोड पर आवास विकास कालोनी के निकट की है। सड़क पर जिस तरह चौपहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है, उससे तो लॉकडाउन का पालन होते नहीं लग रहा। इनमें कुछ लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े भी हो सकते हैं, लेकिन समूह में निकलने से निर्धारित दूरी का पालन नहीं हो पाएगा। कोरोना से बचाव को घरों में ही रहें और लॉकडाउन का पालन करें।

समाजहित में है लॉकडाउन, पालन जरूर करें : एसपी
एसपी अमित कुमार ने कहा कि लॉकडाउन का पालन हर किसी को करना चाहिए। लॉकडाउन में ही समाज और देश का हित है। पुलिसकर्मी रात-दिन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अब अगर कोई बेमतलब घूमता मिला तो उसे सबक सिखाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed