{"_id":"666dcac941a0a4c68a0b7168","slug":"people-angry-over-splashing-of-dirty-water-fought-report-on-seven-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115818-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंदे पानी की छींट पड़ने से नाराज लोगों ने की मारपीट, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंदे पानी की छींट पड़ने से नाराज लोगों ने की मारपीट, सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानमल गांव में बाइक नाली में जाने के कारण छींट पड़ जाने को लेकर धर्म विशेष के लोगों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। बचाने आए लोगों को भी पीटा। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्यानमल निवासी राजेश मिश्रा का पुत्र रोहित शुक्रवार रात खेत जा रहा था। गांव में सड़क पार कर दूसरी तरफ बनी नाली में बाइक का पहिया जाने के कारण छीटें वहीं खड़े फैजल के ऊपर जा गिरी। इसको लेकर फैजल ने रोहित को गाली गलौज कर दिया। अपने घर वालों को बुलाकर रोहित से मारपीट करने लगा। बचाने पहुंचे रोहित के परिवार के अतुल मिश्रा, सूरज, ज्ञानेश को भी फैजल और उसके परिजनों ने मारा पीटा और ईंट पत्थर चलाए।
कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी पर घायलों, अतुल, सूरज, ज्ञानेश, रोहित को सीएचसी कोथावां भेजा गया था और यहां से इन सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने अतुल की तहरीर पर यूनुस, राबी, शकील, फैजल, सुलेमान, मजीद और मुशीम के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर ली है। जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।