{"_id":"304f964bf0ff348e10cb646d78aa9698","slug":"participants-showed-talent-in-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस में दिखाया प्रतिभागियों ने हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस में दिखाया प्रतिभागियों ने हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी भवन में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव के चौथे दिन
विज्ञापन
डांस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने महोत्सव में चार चांद लगा
दिए। सभी ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर
दिया।
अंत में समापन पर आयोजक मंडल द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। ज्ञात हो कि पिछले चार दिनों से गांधी भवन सभागार में चल रहे नीतिका सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।
जिसमें कलश सज्जा, अल्पना, गायन, निबंध, मेहंदी, भाषण, फैंसी ड्रेस, डांस एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता विशेष रही। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के बच्चों ने अपने हुनर के जलवे बिखेर कर लोगों की खूब वाह वाही लूटी।
अंतिम दिन रविवार को अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, एसडीएम अशोक शुक्ला, आरके मिश्रा, अजय मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। संचालन संजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर राजीव त्रिपाठी, मुकेश कुमार, विमल तिवारी, निमिशा और मानसी आदि मौजूद थे।