{"_id":"65b95f2a28c5326f8f0c2d54","slug":"panchayats-got-rs-14-crore-for-the-development-of-villages-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-109891-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गांवों के विकास के लिए पंचायतों को मिले 14 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गांवों के विकास के लिए पंचायतों को मिले 14 करोड़
Wed, 31 Jan 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में विकास कार्यों को कराए जाने के साथ ही पंचायतों की परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए अब जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों को बजट का अभाव नहीं खलेगा। पंचायतीराज विभाग ने 5वें राज्य वित्त आयोग की मद में जिले को करीब 14 करोड़ से अधिक की राशि जारी कर दी है।
इस राशि से गांवों में नए कामों को कराए जाने के साथ ही पंचायतघर, बरातघर, सामुदायिक शौचालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन आदि पंचायतों की परिसंपत्तियों की मरम्मत, जीर्णोद्धार कराया जा सकेगा।
गांवों में लोगों को मूलभूत सुविधा-सहुलियत उपलब्ध कराने के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग के साथ ही राज्य वित्त आयोग की मद में राशि दी जाती है। पंचायतीराज विभाग की ओर से 5वें वित्त आयोग की मद में जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों, 19 क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत को करीब 14 करोड़ से अधिक की राशि नौवीं किस्त के रुप में जारी की गई है।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने किस्त जारी होने की जानकारी अधिकारियों को दी है। जारी किए गए 14 करोड़ में करीब नौ करोड़ से अधिक ग्राम पंचायतों के खातों में जारी किए गए हैं। 19 क्षेत्र पंचायतों को 2,31,06,796 रुपये और जिला पंचायत को 2,47,45,011 रुपये जारी किए गए हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों सहित कर्मियों का जारी हो सकेगा मानदेय
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 5वें वित्त आयोग की मद से नवीन कामों के साथ ही पहले से बने भवनों, कामों का रखरखाव, जीर्णाद्धार प्राथमिकता पर कराए जाने का प्रावधान दिया है। बताया कि 5वें वित्त आयोग की मद से ही जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनधियों के साथ ही मानदेय आधारित सेवा पर लगाए गए कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान भी किया जाता है। ऐसे में अब जनप्रतिनिधियों सहित कर्मचारियों को मानदेय भी जारी हो सकेगा।
क्षेत्र पंचायतों को पांचवें वित्त आयोग की मद जारी राशि पर ब्लॉकवार एक नजर :
क्षेत्र पंचायत का नाम - रुपये
अहिरोरी - 16,03,742
बावन - 1512235
बेहंदर - 11,45,073
भरावन - 11,96,604
भरखनी - 12,36,635
बिलग्राम - 13,11,995
हरियावां - 11,32,347
हरपालपुर - 1,047,484
कछौना - 10,47,484
कोथावां - 11,83,931
माधौगंज - 11,31,358
मल्लावां - 7,74,964
पिहानी - 13,32,252
सांडी - 10,17,932
संडीला - 12,53,828
शाहाबाद - 10,06,170
सुरसा - 16,17,406
टड़ियावां - 13,47,253
टोडरपुर - 1,187,838