फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat building not built, computer kept at head's house

Hardoi News: पंचायत भवन बनवाया नहीं, प्रधान के घर पर रखे कंप्यूटर

Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Panchayat building not built, computer kept at head's house
हरदोई। गांव के विकास, निर्माण में लापरवाही व योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर तीन पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिवों से तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। चेतावनी दी हे कि सात दिन में काम पूरा न कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत पिपरी नरायनपुर में वर्ष 2022-23 में पंचायत भवन निर्माण के लिए राशि जारी की गई थी। बताया कि 25 जुलाई को स्थलीय निरीक्षण में पिपरी नरायनपुर में पंचायत भवन का काम बंद मिला था। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से काम बंद है और भवन अधूरा पड़ा है। इसके लिए तत्कालीन पंचायत सचिव व विकास खंड माधौगंज में तैनात सुचेता यादव और वर्तमान पंचायत सचिव स्वाती सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि पंचायतीराज अधिनियम में दी गई व्यवस्था के तहत काम न कराए जाने व मना किए जाने की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि पंचायत कार्यालय के लिए खरीदे गए कंप्यूटर आदि प्रधान के घर पर रखे गए पाए गए। पंचायत सहायक भी अपने दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन नहीं कर पा रहा है। कार्यालय की स्थापना के लिए किराए आदि का भवन भी न लिया जाना लापरवाही है। बताया कि विकास खंड कोथावां की ग्राम पंचायत कल्यानमल में तैनात पंचायत सचिव कामता प्रसाद से भी जवाब तलब किया गया है। इन्होंने वर्ष 2022-23 में सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत रिर्सोस रिकवरी सेंटर का निर्माण में सभी कामों को नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed