फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pan masala caught with truck

राशन के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा पान मसाला बरामद

Mon, 13 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
pan masala caught with truck
शहर कोतवाली में ट्रक से उतारा जा रहा माल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। ट्रक में खाद्य पदार्थों के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 10 लाख रुपये का पान मसाला पुलिस ने बरामद किया है। ट्रक चालक और हेल्पर के साथ ही पान मसाला बनाने वाली फैक्टरी मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शहर में जिंदपीर चौराहे के निकट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि एक ट्रक में प्रतिबंधित पान मसाला छिपाकर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने नघेटा रोड पर एक ज्वैलर्स शॉप के निकट दोपहर साढ़े 12 बजे जांच शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से गुजरे ट्रक की जांच कराने पर सोयाबीन और माइक्रोनी आदि खाद्य पदार्थों के बीच 47 कट्टा पान मसाला और इतने ही कट्टे तंबाकू बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि माल को हरदोई में ही तैयार किया गया था और इसे लखीमपुर खीरी में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पान मसाला प्रतिबंधित है, लेकिन इसके साथ दी जाने वाली तंबाकू प्रतिबंधित नहीं है। दोनों चीजें साथ में मिलने के कारण इन्हें जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डोगलपुर निवासी बलीराम पुत्र कमलेश कुमार और हेल्पर राजीव पुत्र राना के साथ पान मसाला बनाने का कारोबार करने वाले सुधीर अवस्थी पुत्र देवी सहाय अवस्थी निवासी नघेटा रोड कोतवाली शहर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम में रेलवेगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, सिपाही राजकुमार सिंह और राजवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed