{"_id":"6abd4a08494381d32b05aa0f","slug":"over-15-quintals-of-brass-bells-stolen-from-temples-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157622-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: देवस्थानों से डेढ़ क्विंटल से अधिक पीतल के घंटे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: देवस्थानों से डेढ़ क्विंटल से अधिक पीतल के घंटे चोरी
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग देव स्थानों से अज्ञात चोरों ने डेढ़ क्विंटल से अधिक वजन के पीतल के घंटे चोरी कर लिए। मंदिरों से धार्मिक सामग्री चोरी होने की घटनाओं से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के दोबरा गांव स्थित प्रसिद्ध कटोरे बाबा देव स्थान मंदिर के पुजारी कमलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए करीब 39 किलो वजन के 30 छोटे-बड़े पीतल के घंटे लोहे की जंजीर से पीपल के पेड़ पर बांधे गए थे। 16 सितंबर की सुबह पूजा के लिए पहुंचे तो जंजीर कटी मिली। पेड़ से बंधे सभी घंटे गायब थे। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को देने के बाद चौकी में शिकायती पत्र दिया गया।
वहीं दूसरी घटना बेलहइया गांव स्थित बरम बाबा मंदिर में हुई। मंगलवार रात अज्ञात चोर मंदिर में बंधे करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घंटों के गायब होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि दोनों घटनाएं संज्ञान में हैं। पुलिस टीम जांच कर रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ चोरों की तलाश की जा रही है।