{"_id":"68ac9f3856639e43180d333b","slug":"orders-to-file-a-report-against-ce-for-non-payment-of-incomplete-work-in-todarpur-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136374-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टोडरपुर में अधूरे काम के भुगतान पर सीई के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टोडरपुर में अधूरे काम के भुगतान पर सीई के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
विज्ञापन
हरदोई। टोडरपुर विकास खंड की टोडरपुर ग्राम पंचायत में अधूरे काम पर 27 लाख रुपये का भुगतान किए जाने के मामले में सीई (कंसल्टेंट इंजीनियर) पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
टोडरपुर ग्राम पंचायत में तीन अधूरे कामों पर 27 लाख रुपये का भुगतान किए जाने का मामला सामने आया था। मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार से जांच कराई थी। जांच में पता चला था कि निर्माण कार्याें के लिए दिए गए बजट का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन इसके सापेक्ष मौके पर काम पूरा नहीं है। इन कामों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, आरआरसी का निर्माण और पंचायत लर्निंग सेंटर का निर्माण कार्य शामिल था।
अनियमितता की पुष्टि होने पर सीडीओ के निर्देश पर टोडरपुर के एडीओ पंचायत ध्रुव कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर टोडरपुर के ग्राम प्रधान श्यामबाबू त्रिवेदी और ग्राम सचिव कौशलेंद्र राजपूत के खिलाफ पुलिस ने बेहटागोकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज करली थी। इसी मामले में अधूरे कामों का मापांकन करने वाले कर्मचारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश उच्चाधिकारियों ने दिए थे। इसी क्रम में संबंधित सीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर एडीओ पंचायत ने बेहटागोकुल थाने में दी थी।
विज्ञापन
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि एडीओ पंचायत तहरीर की रिसीविंग मांग रहे थे, जिस पर पुलिस कर्मियों ने इनकार कर दिया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहले से दर्ज मामले में ही सीई का नाम बढ़ा दिया जाएगा। जिलापंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सीई ने मापांकन किया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।