{"_id":"6176eeb118100a385a43e053","slug":"opposition-is-confused-hardoi-news-knp6603553137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमित विपक्ष जोड़ रहा भानमती का कुनबा : सतीश महाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रमित विपक्ष जोड़ रहा भानमती का कुनबा : सतीश महाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि विपक्ष भ्रमित है। उन्होंने कहा कि भाजपा से रिजेक्टेड लोग विपक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हालत कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा जैसी है। कभी इस दल के साथ होते हैं तो कभी उस दल के साथ।
गौराडांडा में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयास पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा पहले भी गठबंधन कर चुकी हैं। सपा और बसपा भी लोकसभा में गठबंधन कर देख चुके हैं और परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि यह दल जनहित के लिए नहीं बल्कि स्वार्थों की पूर्ति के लिए चुनाव लड़ते हैं।
जनता अगले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आने के सवाल पर सतीश महाना ने कहा कि यह अच्छी बात है, जो लोग राम के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगा रहे थे, अब वह राम जन्मभूमि की यात्रा कर रहे हैं।