फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Operators have no fear of action, here they seal the clinics and there they start operating the clinics.

Hardoi News: संचालकों को कार्रवाई का भय नहीं, इधर सील उधर क्लीनिक का संचालन शुरु

Thu, 25 Jul 2024 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Operators have no fear of action, here they seal the clinics and there they start operating the clinics.
पाली। क्षेत्र के क्लीनिक संचालकों में कार्रवाई का भय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सील किए गए क्लीनिक के संचालक ने सील तोड़कर संचालन शुरु कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से पहले संचालक ताला लगाकर भाग गया। टीम ने एक ताला अपना भी लगा दिया है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अवैध क्लीनिक संचालकों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का खौफ नहीं रहा है। मंगलवार को कस्बा में सील किए गए क्लीनिक को संचालक ने बृहस्पतिवार को सील तोड़कर मरीजों का इलाज शुरु कर दिया। लोगों ने इसकी शिकायत कर दी। डिप्टी सीएमओ के निर्देश पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पाली पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला टीम के साथ लखनऊ केयर क्लीनिक पहुंचे, लेकिन इसी बीच संचालक क्लीनिक बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अपना एक और ताला क्लीनिक पर डाल दिया है। प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि जो ताला क्लीनिक पर डाला गया था इसकी एक और चाबी संचालक के पास होगी। नियम विरुद्ध तरीके से क्लीनिक खोलने पर संचालक पर एफआईआर कराई जाएगी। इसी क्लीनिक को नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा ने 23 जुलाई को निजामपुर पुलिया स्थित लखनऊ केयर क्लीनिक की जांच की थी और डिग्री व पंजीकरण संचालक की ओर से न दिखा पाने पर क्लीनिक को सील कर दिया था। चाबी भी अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed