{"_id":"57449a094f1c1b152c690cb5","slug":"only-bjp-s-demand-to-ban-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने की खनन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने की खनन पर रोक लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 24 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते बीजेपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बालू खनन को बंद कराने के लिए भाजपा की नमामि गंगे समिति की ओर से मंगलवार को प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। नमामि गंगे समिति के क्षेत्रीय संयोजक रामबहादुर सिंह ने कहा कि भारत सरकार की ओर से मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक प्रयास एवं अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। देश की तमाम स्वंयसेवी संस्थाएं अविरल गंगा, निर्मल गंगा अभियान में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
किंतु जिले की बिलग्राम तहसील के तहत बेरिया घाट मेला क्षेत्र में बालू माफिया बड़े स्तर पर अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध पट्टे का सहारा लेकर किसानों की जमीन व गंगा तलहटी से हजारों टन बालू जेसीबी व पोकलैंड से निकाली जा रही है। गरीब किसानों की पलेज खेती उजाड़कर खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि बेरियाघाट जनपद का बड़ा एवं पौराणिक घाट है। स्थल पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। मेला कमेटी भी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दे चुकी है। जिसमें कहा गया है कि बिलग्राम तहसील के माधौगंज, मल्लावां ब्लाक के किसानों एवं लाखों गंगा भक्तों में अवैध खनन को लेकर भारी आक्रोश है। नमामि गंगे योजना में बेरिया घाट पर निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी केबी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर बेरिया घाट सहित समस्त गंगा तटों पर हो रहे अवैध बालू खनन को बंद कराकर बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिला संयोजक अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, अनुज सिंह अस्योली, सुनील शुक्ला, शैलेंद्र राठौर, अभिषेक प्रताप सिंह, दिलीप द्विवेदी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।