फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   online nahi di jankari to vetan rukega

पे रोल मॉडयूल पर जारी होगा 14 हजार बेसिक शिक्षकों का वेतन

Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
online nahi di jankari to vetan rukega
हरदोई। अगस्त माह से जिले के 14 हजार बेसिक शिक्षकों का वेतन मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग के बाद ही जारी हो सकेगा। 15 जुलाई तक फीडिंग न कराने पर शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिले के करीब 14 हजार शिक्षकों का वेतन अगस्त माह से इसी पोर्टल पर पे रोल माडयूल पर किया जाना है। यह एक पायलट प्रोग्राम है। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गई तो निश्चित तौर पर शिक्षकों का वेतन जारी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों व लेखाधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी इस ओर दिलाया जा रहा है। इसलिए सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपना गूगल फार्म भर दें। यदि कहीं कोई त्रुटि है तो उसको सहीं कराएं। अन्यथा की स्थिति में वेतन को जारी नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षकों, खंड शिक्षा अधिकारी की होगी।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है कि ऑनलाइन फार्म सिर्फ 50 फीसदी शिक्षकों के द्वारा ही भरे गए हैं जो चिंता का विषय है। तत्काल इसे 10 फीसदी किया जाए। ताकि 15 जुलाई तक डाटा को आनलाइन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण व अवकाश भी ऑनलाइन
हरदोई।मानव संपदा के माध्यम से ही शिक्षकों का स्थानांतरण, आनलाइन अवकाश, वार्षिक गोपनीय आख्या, सेवानिवृत्त लाभ आदि भी इसी पोर्टल की मदद से दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed