{"_id":"64f4c583f648e053660ed424","slug":"one-dead-one-injured-in-collision-between-two-pickups-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3029-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो पिकप की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो पिकप की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज तिराहा पर शनिवार रात दो पिकप की भिड़ंत हो गई। घटना में एक पिकप चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी पिकप का चालक घायल हो गया। घायल को सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया निवासी वाहिद (18) भूसा खरीदने और बेचने का काम करता था। उसके पास पिकप थी और वह खुद ही पिकप चलाता था। शनिवार रात वह भूसा लेने के लिए पिकप से कन्नौज जा रहा था। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज तिराहा पर कन्नौज की तरफ से आ रही पिकप से वाहिद की भिड़ंत हो गई। दूसरी पिकप में कन्नौज से परवल लादकर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मझिया निवासी छोटू (20) पीलीभीत जा रहा था।
घटना में दोनों पिकप के चालक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर वाहिद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात वाहिद की मौत हो गई। वाहिद छह भाइयों में चौथे नंबर का था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दो माह बाद होना था निकाह
परिजनों के मुताबिक वाहिद का निकाह तय हो गया था। दो माह बाद उसका निकाह होना था। पिछले दो दिन से निकाह की तारीख तय किए जाने की चर्चा परिजन कर रहे थे, लेकिन इसी बीच हादसा हो गया।