फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One consumed poison and the other hanged himself

Hardoi News: एक ने जहर खाकर तो दूसरे ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 05 Sep 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
One consumed poison and the other hanged himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। एक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी, जबकि दूसरे ने शर्ट के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के अखनापुर निवासी विक्रम वर्मा (26) मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक 15 दिन पहले वह मजदूरी करने दिल्ली गया था, लेकिन वहां अच्छा काम और मजदूरी नहीं मिली। इस पर वापस घर आ गया था। रविवार शाम वह खेत जाने की बात कहकर निकला था। वहीं उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्तरपुरवा गांव की है। गांव निवासी नरसिंह (28) का शव सोमवार को गांव से लगभग 100 मीटर दूर स्थित एक खेत में पेड़ से लटकता मिला। वह अविवाहित था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि नरसिंह भी मजदूरी करता था। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed