फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One and a half lakh rupees were extorted by threatening to implicate him in a murder case

Hardoi News: हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठ लिए डेढ़ लाख रुपये

Thu, 27 Jun 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were extorted by threatening to implicate him in a murder case
मल्लावां। हत्या के मामले में होमगार्ड और उसके परिजनों को फंसाने की धमकी देकर मल्लावां कोतवाल ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। होमगार्ड को चार दिन तक कोतवाली परिसर में रखकर प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

अब होमगार्ड ने पूरे मामले की शिकायत एसपी केसी गोस्वामी से की है और साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। एसपी ने पूरे मामले के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच अधिकारी बनाया है। जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने को भी एसपी ने कहा है।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी देहात कोतवाली में है। बीती नौ जून को एक बाइक दुर्घटना हुई थी, जिसमें गंगारामपुर निवासी कमर अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में कमर अली की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कमर अली के परिजन दुर्घटना की जगह हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। धर्मेंद्र ने बताया कि वह 14 जून को चुंगी नंबर दो पर खड़े थे। पुलिस उसे वहीं से पकड़ कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली ले जाकर डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई और रुपये न देने पर हत्या के मुकदमे में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। चार जून तक कोतवाली में रखे जाने का आरोप धर्मेंद्र ने लगाया है। धर्मेद्र के मुताबिक उसने डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक को दिए। पूरे मामले की जानकारी एसपी केसी गोस्वामी को हुई तो उन्होंने प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच सौंपी गई है। जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed