फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   On the fourth day stuck fast sainiks

अनशन पर चौथे दिन डटे रहे शिवसैनिक

Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
On the fourth day stuck fast sainiks

जिला अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की

विज्ञापन
मूर्ति को स्थापित कराने का मुद्दा लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह चार दिन के आमरण अनशन के बाद भी फीका होते नहीं दिख रहा है। शनिवार को भी उनका अनशन जारी रहा। अनशनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि नेताजी के सम्मान की खातिर संघर्ष जारी रहेगा।

आमरण अनशन पर प्रदेश सचिव अवनीश श्रीवास्तव, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रामनरेश अर्कवंशी, रावेंद्र सिंह सोमवंशी, राजन वर्मा, छोटे लाल गौतम, राकेश दीक्षित बैठे हैं। राज्य सचिव ने बताया कि अभी शिवसेना के अन्य कार्यकर्ता लगातार आमरण अनशन पर बैठेंगे।

आगामी 20 जुलाई को डीएम कार्यालय के समक्ष जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खीरी, शाहजहांपुर व बरेली के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। कहा कि शिवसेना के पदाधिकारी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दे चुके हैं, इसके बाद क्रमिक अनशन और अब आमरण अनशन करने को विवश हुए हैं।

पर, अब किसी भी सूरत में जब तक मांगों को न मान लिया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। चार दिन के आमरण अनशन के दौरान उनकी मांगों को मानने को जिला प्रशासन की ओर से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।

आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उन लोगों के प्रति सौतेला व्यवहार किया जा रहा, जिसको शिवसेना के पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सत्येंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह राठौर, उमकांत पांडे, हर्षित श्रीवास्तव, नवल किशोर तिवारी, प्रशांत श्रीवास्तव और कमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed