{"_id":"575470d94f1c1b2008108b99","slug":"old-pension-will-struggle-for-restoration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संघर्ष जारी रखने की एलान किया है। संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को शिक्षक भवन में बैठक कर प्रदर्शन की रणनीति बनाई। साथ ही जिला स्तर से निस्तारित होने वाली समस्याओं के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। बीएसए ने भी कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में मुख्य अतिथि बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने कहा कि जनपद के शिक्षकों की समस्याआें को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मासिक वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को भेजने और दिसंबर तक सभी पदोन्नितयां करने का आश्वासन दिया। नए शिक्षकों का सत्यापन पूरा होते ही मई का वेतन भी जल्द भिजवाने की बात कही।
विज्ञापन
संघ जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है और अब सात जून को लखनऊ स्थित जीपीओ पर प्रदर्शन किया जाएगा और 20 जून को विधानसभा का घेराव भी होगा। जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं करा ली जाती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पांडेय ने किया। इस मौके पर विपिन कुमार सिंह, बृजेश अवस्थी, मौरध्वज सिंह, अंतराम पांडेय, आलोक द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, अंतरयामी वाजपेयी, करुणेंद्र सिंह, अशोक अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन